भदोही, मार्च 24 -- भदोही, संवाददाता। आगामी पर्वों को लेकर जिले के विभिन्न थानों में रविवार को शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान भदोही कोतवाली, औराई थाना, गोपीगंज एवं चौरी में पीस कमेटी की बैठक हुई। अधिकारियों ने आगामी पर्वों-ईद उल फितर, नवरात्रि एवं रामनवमी को मिलकर मनाने का आह्वान किया। भदोही कोतवाली में सीओ भदोही अशोक कुमार चौहान एवं शहर कोतवाल सच्चिदानंद पांडेय ने बैठक ली। आह्वान किया कि नई परम्परा को न शुरू करें। सीओ ने चेताया कि शांति में खलल डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। साफ-सफाई आदि के इंतजाम ईअर धर्मराज यादव ने करने की बात कही। कहा कि पर्व पर प्रकाश, सफाई, चूना छिड़काव आदि का कार्य किया जाएगा। इसे लेकर पूरी तैयारियां की गई है। इसी तरह गोपीगंज थाने में एवं औराई में भी प्रभारी निरीक्षकों ने संभ्रांतजनों के साथ बैठकें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.