नई दिल्ली, दिसम्बर 21 -- ICICI Prudential AMC Share: आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) का शेयर शुक्रवार को बाजार में लिस्ट हो गया। कंपनी के शेयर अपने 2,165 रुपये के मुकाबले 20 प्रतिशत से अधिक बढ़त के साथ सूचीबद्ध हुआ।बीएसई पर शेयर ने निर्गम मूल्य से 20.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,606.20 रुपये पर शुरुआत की। बाद में यह 22.95 प्रतिशत की वृद्धि हुई के साथ 2,662 रुपये पर पहुंच गया। एनएसई पर शेयर 20 प्रतिशत चढ़कर 2,600 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। कंपनी का बाजार मूल्यांकन 1,27,790.54 करोड़ रुपये था। बता दें कि आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी के आईपीओ को बोली के अंतिम दिन 39.17 गुना अधिक सब्सक्रिप्शन मिला था। अब ब्रोकरेज फर्म इक्विरस सिक्योरिटीज ने आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) पर कवरेज शुरू करते हुए इसे...