शामली, फरवरी 11 -- नगर के मोहल्ला मौलालान ने इकरा ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि इकरा शादी को मात्र 1 वर्ष हुआ है। गुरुवार को पति नदीम ने सुबह 5 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग की। मना करने पर नदीम सहित ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ जमकर मारपीट की और घर से बाहर निकाल दिया। मारपीट में इकरा गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे पहले कांधला के अपेक्स प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने हालत चिंताजनक बताते हुए करनाल रेफर कर दिया। वहां उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।इकरा की बड़ी बहन नगमा इदरीश बैग, बिहार निवासी ने थाने में पति नदीम, ससुर यामीन सहित अन्य ससुरालियों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...