सीवान, फरवरी 9 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। स्थानीय रूट पर संचालित कई ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण रविवार को यात्री परेशान रहे। कई ट्रेनों के अपने नीयत समय से घंटों देरी से चलने के कारण व निरस्त किए जाने से जंक्शन पर यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई। सबसे अधिक यात्री प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेनों के आने तक इंतजार करते दिखे। खासकर परिवार वालों को सबसे अधिक परेशानी हुई। देरी से चलने वाली ट्रेनों में नियमित व स्पेशल दोनों तरह की ट्रेनें शामिल रहीं। कई यात्री रूट की दूसरी ट्रेनों पर सवार होकर अपने गंतव्य तक के लिए निकले जबकि कई यात्री एक शहर से दूसरे शहर जाने के लिए ट्रेन के अलावे दूसरे विकल्पों का सहारा लिए। यात्रियों का कहना है कि रूट पर ट्रेनों के अपने नीतय समय से देरी से चलने का सिलसिला खत्म होने का नाम हीं नहीं ले रहा है। बताया गया कि हद त...