गोरखपुर, फरवरी 13 -- होली के त्यौहार पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे (NER) ने कई स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। मुख्य रूप से नई दिल्ली से बरौनी, नई दिल्ली से गोरखपुर और आसनसोल से गोरखपुर के बीच विशेष फेरे लगाए जाएंगे। इन ट्रेनों के संचालन से घर जाने वाले प्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी और सीटों की मारामारी कम होगी। यह भी पढ़ें- यूपी में गोवंश तस्करी का खुलासा, तीन तस्कर गिरफ्तार; बिना नंबर पिकअप बरामद रेलवे प्रशासन ने इन ट्रेनों के समय और कोच की संख्या भी निर्धारित कर दी है ताकि यात्रा सुगम बनी रहे। नई दिल्ली से बरौनी के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन (04054/04053) 20 फरवरी से 8 मार्च तक 20 फेरे लगाएगी। वहीं, नई दिल्ली-गोरखपुर होली स्पेशल (04022/04021) 20 फरवरी से 7 मार्च तक हर शुक्रवार और शनिवार को तीन फेरों में...