नई दिल्ली, फरवरी 16 -- महाकुंभ जाने के लिए उमड़ी भीड़ के कारण नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। प्लेटफॉर्म नंबर 14 और 16 पर हजारों की संख्या में लोग पहुंच गए। इस कारण मची भगदड़ में बड़ी संख्या में लोग हताहत हो गए। हादसे को लेकर सरकार ने मुआवजे का ऐलान कर दिया है। हादसे में अपने परिजनों को खोने वालों को 10 लाख रुपए दिए जाएंगे। घायलों को ढाई लाख जबकि मामूली घायलों को एक लाख रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी। मुआवजे की राशि वितरित की जा रही है। घटना पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक्स पर लिखा, 'नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई दुर्भाग्यपूर्ण भगदड़ से मैं बहुत दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। पूरी टीम इस दुखद घटना से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए काम कर रही है।' उन्हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.