प्रयागराज, फरवरी 17 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। नई दिल्ली में हुई भगदड़ के बाद दिल्ली रूट की कई वीआईपी ट्रेनें प्रभावित हुईं। इस वजह से वंदे भारत एक्सप्रेस को कई घंटे रीशेड्यूल किया गया, जिससे कई वीआईपी को भी लेटलतीफी का सामना करना पड़ा। महाकुम्भ में आए एक वीआईपी को चार घंटे इंतजार करने के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना होना पड़ा। बनारस से नई दिल्ली जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस पहले ही दो घंटे रीशेड्यूल की गई थी, इसके कारण रविवार को यह ट्रेन प्रयागराज जंक्शन पर चार घंटे देरी से पहुंची। इसी ट्रेन में महाकुम्भ में एक वीआईपी रिजर्वेशन था, जिससे उन्हें घंटों प्रतीक्षा करनी पड़ी। प्रयागराज की सबसे वीआईपी ट्रेन प्रयागराज एक्सप्रेस रविवार को सात घंटे की देरी से पहुंची। ट्रेन सुबह आने वाली थी, लेकिन यात्रियों को रात 1:45 बजे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.