नई दिल्ली, मार्च 21 -- पटना से नई दिल्ली जा रही वंदेभारत एक्सप्रेस पर पथराव किया गया। इटावा के जसवंतनगर और बलरई स्टेशन के बीच वंदेभारत ट्रेन पर पथराव किया गया है। चलती ट्रेन पर पथराव से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। ट्रेन पर पत्थरबाजी के बाद भी ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी। पथराव से सी वन कोच का शीशा टूट गया। अलीगढ़ में ट्रेन रोकी गई तो जांच पड़ताल की गई। मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस पत्थरबाजों की तलाश कर रही है। दिल्ली-हावड़ा रेल ट्रैक पर जसवंतनगर रेलवे स्टेशन के पास खंभा नंबर 1174 पर कॉशन के चलते धीमी रफ्तार में होली स्पेशल 02435 वंदेभारत एक्सप्रेस दिल्ली की ओर जा रही थी। गुरुवार शाम करीब 5:10 पर ट्रेन निकलने के दौरान दो-तीन पत्थर बोगियों की ओर फेंके गए। एक पत्थर सी वन कोच के शीशे में लगा और शीशा टूट गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.