सासाराम, जनवरी 2 -- सासाराम, नगर संवाददाता। लाल किला पर 26 जनवरी 2026 के परेड में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों के दलनायक के रूप में एसपी जैन कॉलेज की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. शशिकला कुमारी का चयन किया गया है। वे एक से 31 जनवरी 2026 तक दिल्ली के कर्तव्य पथ पर होने वाले गणतंत्र दिवस परेड के पूर्वाभ्यास में बिहार-झारखंड के स्वयंसेवकों के दल का निरीक्षण करेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...