मधुबनी, सितम्बर 7 -- घोघरडीहा। प्रखंड में कृषि विभाग किसानों को खेती बाड़ी के हर पहलुओं पर जागरूक कर रहा है। किसानों को खेती बाड़ी के नई तकनीक की भी जानकारी विभाग की ओर से दी जा रही है। इस कड़ी में प्रखंड के किसानों को बताया जा रहा है कि जैविक खादों का उपयोग करें। इसके जरिए बेहतर फसल ली जा सकती है। इससे फसलों की गुणवत्ता भी बेहतर होती है। इसके लिए किसानों को प्रोत्साहित भी किया जाना जरूरी है। दरअसल , जलवायु के अनुकूल कृषि से ही किसान समृद्ध हो सकेंगे। इस संबंध में प्रखंड नॉडल कृषि समन्वयक विकास कुमार का मानना है कि जलवायु के अनुकूल कृषि से ही कृषि लाभकारी साबित हो सकती है। इसके लिए अनुकूल वातावरण में ही उपयुक्त खेती की जानी चाहिए। प्रखंड क्षेत्र के विभन्नि हस्सिों में पारंपरिक खेती के अलावे पशुपालन, फल फूल उत्पादन की भी बड़ी संभावना है। इसके ...