नोएडा, दिसम्बर 18 -- ग्रेटर नोएडा। आईटीएस कॉलेज में ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का गुरुवार को समापन हो गया। इस मौके पर संस्थान के निदेशक डॉ. मयंक गर्ग ने उभरती हुई तकनीकों के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने नई तकनीकों को शिक्षण, अनुसंधान तथा भविष्य की इंजीनियरिंग प्रथाओं में सम्मिलित करने की आवश्यकता पर बल दिया। छह दिवसीय इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों एवं शोधकर्ताओं को कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डिजाइन, क्वांटम कंप्यूटिंग तथा क्वांटम मशीन लर्निंग जैसे उन्नत एवं बहु-विषयक क्षेत्रों में ज्ञान और तकनीकी दक्षता प्रदान करना है। कार्यक्रम के दौरान कुल 13 तकनीकी सत्र आयोजित किए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...