नई दिल्ली, फरवरी 13 -- टोयोटा (Toyota) ने अपनी पॉपुलर SUV हाईलैंडर (Highlander) को अब पूरी तरह इलेक्ट्रिक अवतार में पेश कर दिया है। 2027 टोयोटा हाईलैंडर ईवी (Toyota Highlander EV) कंपनी की अमेरिका में पहली ऐसी इलेक्ट्रिक SUV है, जिसमें 3 लाइन (7-सीटर) की सिटिंग दी गई है। दमदार रेंज, बड़ी बैटरी और प्रीमियम फीचर्स के साथ यह फैमिली EV सेगमेंट में बड़ा बदलाव ला सकती है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- एक झटके में Rs.80000 सस्ती हो गईं टोयोटा की ये 4 कार, इसमें 7-सीटर रुमियन भी शामिलदो बैटरी ऑप्शन और 515Km तक रेंज नई हाईलैंडर ईवी (Highlander EV) में दो बैटरी विकल्प मिलते हैं। इसमें 77.0 kWh बैटरी पैक और 95.8 kWh बड़ा बैटरी पैक मिलता है। कंपनी के मुताबिक, यह SUV फुल चार्ज पर 434 किमी. से लेकर 515 किमी. तक की रेंज दे सकती...