नई दिल्ली, फरवरी 20 -- भारतीय मार्केट में इलेक्ट्रिक कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है। इस सेगमेंट में Tata Punch EV पहले से ही लोगों की पसंद बनी हुई है। अब टाटा मोटर्स ने Punch EV को फेसलिफ्ट अवतार में लॉन्च कर दिया है। नई Punch EV को न सिर्फ ज्यादा मॉडर्न लुक दिया गया है, बल्कि इसमें रेंज, फीचर्स और सेफ्टी के मामले में भी बड़े अपडेट किए गए हैं। ऐसे में जो लोग पुरानी Punch EV चला रहे हैं या इसे खरीदने का प्लान बना रहे हैं, उनके मन में यही सवाल है कि नई Punch EV कितनी बदली है। क्या यह सच में एक बड़ा अपग्रेड है। आइए विस्तार से समझते हैं।कितनी बदल गई डिजाइन डिजाइन की बात करें तो पुराने मॉडल में जहां फ्रंट में ब्लैक स्ट्रिप के साथ अलग-अलग DRLs दी गई थीं। वहीं, नए मॉडल में यह पट्टी हटा दी गई है और बॉडी कलर क्लोज्ड पैनल के साथ कनेक्टेड DRLs मिल...