बरेली, नवम्बर 17 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। पीलीभीत बाईपास पर विकसित की जाने वाली नई टाउनशिप को लेकर बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) अब तेजी से कदम बढ़ाने जा रहा है। बीडीए बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही नौ गांवों की भूमि खरीद प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है। टाउनशिप परियोजना को धरातल पर लाने के लिए विभाग ने प्रारंभिक खाका तैयार कर लिया है। बीडीए किसानों की भूमि का अधिग्रहण सर्किल रेट के आधार पर करेगा। रजिस्ट्री होने के बाद किसानों को भुगतान की राशि 24 से 48 घंटे के भीतर सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। इससे किसानों को न केवल पारदर्शी लेनदेन की सुविधा मिलेगी, बल्कि उनका समय भी बचेगा। टाउनशिप के लिए चयनित नौ गांवों के नाम फाइनल हो चुके हैं, लेकिन इनमें से सबसे पहले किस गांव की जमीन का अधिग्रहण शुरू होगा...