वरिष्ठ संवाददाता, मार्च 25 -- Agra Master Plan-2031: योगी आदित्यनाथ सरकार ने सोमवार को आगरा के मास्टर प्लान-2031 को हरी झंडी दिखा दी। अब इससे शहर के विकास का रास्ता खुलेगा। एडीए की ग्वालियर रोड पर ककुआ-भांडई में प्रस्तावित टाउनशिप अटल पुरम और इनर रिंग रोड पर प्रस्तावित योजनाओं का काम रफ्तार पकड़ेगा। बिल्डरों की आवासीय योजनाओं को भी मास्टर प्लान को स्वीकृति मिलने से पंख लगेंगे। हालांकि, वर्ष 2031 को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए मास्टर प्लान के चार वर्ष बीत चुके हैं। एडीए द्वारा तैयार किए गए मास्टर प्लान-2031 के ड्राफ्ट पर शहरी आवास एवं नियोजन विभाग की आपत्तियों के निस्तारण व सुझावों को शामिल किया गया था। इसके बाद 10 मार्च को शासकीय तकनीकी समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति के अनुमोदन के बाद मास्टर प्लान के स्वीकृत होने की उम्मीद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.