बहराइच, जुलाई 31 -- कैसरगंज। भाजपा कैसरगंज मंडल की नई कार्यकारिणी का सम्मान समारोह बुधवार को भाजपा कार्यालय कैसरगंज में हुआ। मुख्य अतिथि विधानसभा संयोजक गौरव वर्मा, विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष सुवेद वर्मा उपस्थित रहे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शिवानंद सिंह ने की। मुख्य अतिथि ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला प्रतिनिधि शिव सहाय सिंह, ओम प्रकाश विश्वकर्मा, बृजेश सिंह, नीरज कांत पाठक, हीरालाल मौर्य, संजय सिंह, विनोद कुमार वर्मा, रुद्र प्रताप सिंह, पूनम राव, विवेक शर्मा, संतोष कुमार गुप्ता, अंजू जायसवाल, निर्मला गौड़, वंदना वर्मा आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...