मुजफ्फर नगर, अगस्त 4 -- सोमवार को राष्ट्रीय लोकदल छात्र सभा द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष छात्र सभा डॉ. राजीव बलियान व क्षेत्रीय अध्यक्ष सौरभ चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इस दौरान नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिए गए। जिला अध्यक्ष छात्र सभा नितेश चौधरी द्वारा अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसके उपरांत हजारों की संख्या में छात्रों ने जुलूस के रूप में कार्यक्रम स्थल पर पहुँचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष व क्षेत्रीय अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया। जिला अध्यक्ष श्री संदीप मालिक, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, पूर्व मंत्री धर्मवीर बलियान, प्रदेश महासचिव पं. ओमदत्त शर्मा, वरिष्ठ नेता संजय राठी सहित रालोद के अनेक प्रख्यात नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। छात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.