नई दिल्ली, जून 18 -- एयरोस्पेस एंड डिफेंस इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी सिका इंटरप्लांट सिस्टम्स लिमिटेड के शेयर रॉकेट सा उड़ रहे हैं। कंपनी के शेयर बुधवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 1537.30 रुपये पर पहुंच गए और 52 हफ्ते का अपना नया हाई बनाया। कारोबार के आखिर में सिका इंटरप्लांट के शेयर 1533.55 रुपये पर बंद हुए। पिछले 5 दिन में कंपनी के शेयरों में करीब 20 पर्सेंट की तेजी आई है। वहीं, पिछले एक महीने में सिका इंटरप्लांट सिस्टम्स के शेयर 81 पर्सेंट उछल गए हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 399.96 रुपये है। 4 महीने में शेयरों में 247% का उछालडिफेंस कंपनी सिका इंटरप्लांट सिस्टम्स लिमिटेड के शेयरों में पिछले 4 महीने में 247 पर्सेंट की जोरदार तेजी आई है। सिका इंटरप्लांट के शेयर 18 फरवरी 2025 को 441.75 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 18 जून 2025...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.