सिमडेगा, जनवरी 1 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। नववर्ष के मौके पर संत अन्ना महागिजघर में सुबह सात बजे से मिस्सा पूजा का आयोजन किया गया। विजी फा इग्नासियुस टेटे की अगुवाई में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ। मौके पर पुराने वर्ष में ईश्वर द्वारा प्रदत्त अशीषो के लिए आभार प्रकट करते हुए नववर्ष में कृपाओं के लिए विशेष प्रार्थना किया गया। मौके पर फा इग्नासियुस टेटे ने कहा कि नव वर्ष हमें एक नई उम्मीद और आशा प्रदान करता है। इस कारण सभी को चाहिए कि पुराने वर्ष के सभी कटु अनुभव का परित्याग करें और नए आशाओं के साथ नव वर्ष में आपसी एकता और सौहार्द की भावना से जीवन व्यतित करें। धर्मविधि समापन के बाद लोगों ने एक दुसरे को नववर्ष की बधाई देते हुए वर्ष में उज्जवल भविष्य का कामना किया। धर्मविधि समापन के बाद मतावलंबियों ने एक दुसरे को नववर्ष की बधाई दी। विजी फा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.