रांची, फरवरी 8 -- रांची, हिन्दु्स्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दुबे ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के हालिया बयान पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि एक तरफ पूरा प्रदेश लोकतंत्र के महापर्व चुनाव के उत्सव में सहभागी हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ भाजपा और बाबूलाल मरांडी बेवजह जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। आलोक कुमार दुबे ने कहा कि चुनाव को लेकर राज्यभर में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है। क्या महिलाएं, क्या पुरुष, क्या नौजवान, क्या बुजुर्ग हर वर्ग में नई उम्मीद और ऊर्जा है। नया नेतृत्व अपनी क्षमता और प्रतिबद्धता के साथ आगे आ रहा है। ऐसे सकारात्मक माहौल में भाजपा का निराशाजनक और नकारात्मक बयान उनकी राजनीतिक हताशा को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी को यह सोचना चाहिए कि चुनाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.