कोडरमा, जनवरी 1 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। नई उम्मीदों और नए सपनों को मन में संजोए प्रखंडवासियों ने नववर्ष का स्वागत पूरे उत्साह और उमंग के साथ किया। इस अवसर पर प्रखंड के प्रसिद्ध पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों पर दिनभर सैलानियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। प्रखंड का प्रसिद्ध पंचखेरो जलाशय, बेरहवा जंगल स्थित धार्मिक स्थल करमाधाम, कानीकेंद जंगल स्थित मां चंचालिनी धाम सहित अन्य पिकनिक स्पॉट नववर्ष के पहले दिन गुलजार रहे। 31 दिसंबर की मध्यरात्रि जैसे ही घड़ी ने 12 बजाया, वैसे ही युवाओं ने आतिशबाजी कर अंग्रेजी नववर्ष का स्वागत किया। इसके साथ ही लोग अपने-अपने प्रियजनों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते नजर आए। नववर्ष के पहले दिन अल सुबह से ही पिकनिक पार्टियों का पिकनिक स्थलों पर पहुंचना शुरू हो गया था। युवक-युवतियां करमाधाम, मां चंचालिनी धाम,...