रामगढ़, मार्च 5 -- रामगढ़। शहर प्रतिनिधि। नईसराय मंदिर समिति प्रतिनिधिमंडल बुधवार को हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने लिखित मांग पत्र सौंपा। इसके माध्यम से नईसराय दामोदर नदी घाट में नए पुल के दोनों ओर छठ घाट बनवाने का आग्रह किया। बताया कि यहां नईसराय बस्ती, रांची रोड, इफिको कॉलोनी, बिंझार, सीसीएल कॉलोनी नईसराय, माइंस रेस्क्यू कॉलोनी और शास्त्रीनगर के लोग छठ पूजा करते हैं। साथ पृत पक्ष के दौरान भी 15 दिनों तक हिन्दू समाज के लोगों का आवागमन होता है। जनता की असुविधा ध्यान में रखते ही छठ घाट निर्माण का आग्रह किया। आवेदन सौंपने वालों में छावनी परिषद रामगढ़ के पूर्व उपाध्यक्ष अरविंद जायसवाल, नईसराय मंदिर समिति अध्यक्ष बालेश्वर ठाकुर, कोषाध्यक्ष संतोष साव आदि शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...