मैनपुरी, नवम्बर 18 -- मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं, महिलाओं को उनके अधिकार बताए जा रहे हैं। उन नंबरों की जानकारी दी जा रही है जिनकी मदद से महिलाएं अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं और उनका समाधान भी हासिल कर सकती हैं। मंगलवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अभियान के तहत महिलाओं को उनके अधिकारों और कानूनों के प्रति जागरूक किया गया। कहा गया कि आधी आबादी को डरने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। मैनपुरी पुलिस दिन हो या रात चौबीस घंटे उनके साथ है। मंगलवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा टीमों ने जगह-जगह जागरूकता कार्यक्रम किए। सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को बताया। साथ ही कहा कि महिलाओं, बालिकाओं की सुरक्षा के लिए चल रहे अभियान की मॉनीटरिंग पुलिस अधिकारियों द्वारा की जा रही है। महिलाएं बेझिझक अपनी ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.