देवरिया, अगस्त 17 -- देवरिया, निज संवाददाता। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान सुबह होते ही महिलाओं ने घर की साफ सफाई की। इसके पश्चात स्नान करके लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना की। उधर नगर पालिका, पुलिस लाइन, बाला जी मंदिर, श्री रामजानकी मंदिर सहित अन्य मंदिरों पर यह पर्व धूम धाम से मनाया गया। श्रीकृष्ण जन्म का समय होते ही चारों तरफ हाथी घोड़ा पालकी जै कन्हैया लाल की, नंद घर आंनद भयो जै कन्हैया लाल की......के स्वर गूंजने लगे। भाद्रपद की अष्टमी को रोहिणी नक्षत्र में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है। शनिवार को इस पर्व को लेकर लोगों में खूब उत्साह रहा। चारों तरफ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम रही। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर नगर पालिका को भव्य व आकर्षक ढंग से सजाया गया है। जन्मोत्सव के अगल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.