मुरादाबाद, फरवरी 24 -- क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने अपने नंदोई पर दुष्कर्म और पति पर तीन तलाक व अन्य ससुराल वालों पर मारपीट करने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला के अनुसार उसका विवाह एक नवंबर 2023 को जनपद रामपुर के थाना टांडा क्षेत्र के एक गांव में हुआ था। आरोप है कि उसके ससुराल वाले शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट करते थे। महिला का आरोप है कि एक दिन वह घर में अकेली थी तभी उसका नंदोई घर में आया और उसे अकेला देख उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि उसने इस बात की शिकायत अपने पति से की तो उसके पति ने उसके साथ मारपीट कर उसे तीन तलाक दे दिया। इसके बाद महिला अपने मायके आ गई और परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के यहां प्रार्थना पत्र दिया, जहां से आदेश के बाद महिला के पति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.