हरदोई, नवम्बर 11 -- हरदोई। पशुपालन विभाग की ओर से संचालित नंदिनी एवं मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के लाभार्थियों का चयन हो गया है। जिला स्तरीय समिति ने आवेदनों में पात्रता के आधार पर लाभार्थियों को योजना के तहत इकाई उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. एके सिंह ने बताया 62 लाख रुपये की नंदिनी योजना में पशु पालकों को 25 देशी नस्ल की गाय पालने पर 50 प्रतिशत अनुदान देय होता है। वहीं 23 लाख रुपये की नंदिनी योजना में दस देशी नस्ल की गाय पालने पर 11 लाख 80 हजार रुपये का अनुदान दिया जाएगा। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया योजना का उद्देश्य पशुपालकों की आय बढ़ाना, दुग्ध उत्पादन में वृद्धि करना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजित करना है। चयनित लाभार्थियों को निर्धारित मानकों के अनुसार इकाई स्थापित करने हेतु आर्थिक सहायता एवं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.