देहरादून, अप्रैल 11 -- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने अफसरों को नंदादेवी राजजात यात्रा मार्ग पर समुचित सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शुक्रवार को सचिवालय में राजजात यात्रा तैयारियों की बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि पूरी यात्रा की ड्रोन से निगरानी और पड़ाव स्थलों का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। मालूम हो कि नंदादेवी राजजात यात्रा प्रत्येक 12 साल पर होती है। यह यात्रा अगले साल अगस्त माह से प्रस्तावित है। राज्य सरकार ने यात्रा की तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं। मुख्यमंत्री धामी ने संबंधित विभाग के अफसरों को यात्रा मार्ग की मरम्मत, स्वच्छता, शौचालय, सुरक्षा व स्वास्थ्य सुविधाओं समेत पेयजल, भोजन और विश्राम स्थलों की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग के संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त फोर्स की तैनात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.