कानपुर, जनवरी 13 -- डेरापुर। डेरापुर क्षेत्र के नंदपुर स्थित गोशाला में दो गायों के बीमार होने की सूचना पर पशुधन प्रसार अधिकारी हर्ष गौतम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां उन्हें भारी अव्यवस्थायें दिखीं। पशुधन प्रसार अधिकारी के निरीक्षण के दौरान गो-शाला में भारी अव्यवस्थाएं सामने आईं। गोशाला में लगभग 80 गोवंश संरक्षित हैं, लेकिन उनके लिए न तो पशु आहार उपलब्ध था, न चोकर और न ही हरे चारे की कोई व्यवस्था पाई गई। परिसर में गंदगी फैली हुई थी और गोवंश प्लास्टिक व अन्य अपशिष्ट खाने को मजबूर थे, जो उनके स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है। गोशाला की इस स्थिति ने संबंधित विभागों और ग्राम प्रशासन की लापरवाही को उजागर किया है। टीम में पैरावेट अर्पित, ओम बिहारी, अखिलेश कुमार व पवन कुमार शामिल रहे। मौके पर पहुंचकर दो बीमार गोवंशों का उपचार किया गया। वही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.