फरीदाबाद, जनवरी 9 -- फरीदाबाद। नंगला एन्क्लेव में जगह-जगह सीवर के मैनहोल से दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। घने कोहरे और रात के अंधेरे में कोई भी इनमें गिर सकता है। इसे लेकर लोग कई बार नगर निगम अधिकारियों को शिकायत भी कर चुके हैं। इसके बावजूद न तो मैनहोल ढके गए और न ही स्थायी चेतावनी संकेत लगाए गए हैं। मजबूरी में लोगों ने खुद लकड़ी के तख्ते, प्लास्टिक के बोर्ड और पत्थर रखकर इन खुले मैनहोल को अस्थायी रूप से ढकने का प्रयास किया है। सरपंच चौक से नंगला पार्ट एक को जाने वाले सड़क की पिछले दिनों एफएमडीए की ओर से बड़ी मशीनों से सफाई की गई थी। सफाई के बाद खस्ताहाल सीवर मैनहोल को बदलने की जगह वैसे भी लगा दिए, जो अब टूट चुके हैं। इसके अलावा कई स्थानों पर मैनहोल सीवर में धस गए। इस सड़क से रोजाना सैकड़ों लोगों की आवाजाही होती है। लोगों ने कहा कि दिन के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.