फरीदाबाद, जनवरी 2 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम प्रशासन नंगला एंक्लेव पार्ट-दो में पेयजल की किल्लत दूर करने की योजना को पूरा करने की तैयारी में जुट गया है। निगम प्रशासन ने यहां पर अगले माह से पानी की लाइन डालने का काम शुरू करने की योजना को मंजूरी दे दी है। नंगला एंक्लेव पार्ट-दो इलाका पेयजल की किल्लत वाला इलाका है। यहां पर गरमी का मौसम शुरू होते ही पेयजल संकट गहरा जाता है। इससे लोगों को पानी के निजी टैंकरों पर रहना पड़ता है। कई बार लोग पेयजल की आपूर्ति न होने पर धरना-प्रदर्शन भी करते हैं। यहां पर लंबे समय से समस्या बनी हुई है। यहां रहने वाले कुछ लोगों ने समर्सिबल पंप भी लगवा लिए हैं, ताकि नगर निगम प्रशासन पर पानी की निर्भरता कम की जा सके। जलस्तर नीचे जाने के कारण समर्सिबल भी ठीक से काम नहीं करते हैं। इस वजह से लोगों को नगर निगम प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.