रुद्रपुर, जून 8 -- रुद्रपुर। स्थानीय उद्योगपति ध्रुव मुंजाल को उत्तरांचल ओलंपिक एसोसिएशन की कार्यकारिणी में सदस्य मनोनीत किया गया है। साथ ही उन्हें उत्तराखंड हॉकी संघ का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। भारतीय ओलंपिक संघ से संबद्ध उत्तरांचल ओलंपिक एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा में आगामी चार वर्षों के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें महेश नेगी को अध्यक्ष और डॉ. डी.के. सिंह को महासचिव चुना गया। वहीं, खेलों के प्रति सक्रियता और समर्पण को देखते हुए ध्रुव मुंजाल को कार्यकारिणी में स्थान दिया गया।ध्रुव मुंजाल पूर्व में खुद भी एक सक्रिय खिलाड़ी रहे हैं। बीते वर्ष आयोजित एक प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में उनकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया था। नव निर्वाचित अध्यक्ष ध्रुव मुंजाल ने कहा कि हॉकी देश का राष्ट्रीय खेल ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.