बुलंदशहर, मई 6 -- खानपुर। नगर में आयोजित श्री मद्भागवत कथा के तीसरे दिन ध्रुव कथा का वर्णन किया गया। कथा वाचक हरिनाम गिरी ने कहा कि भगवान विष्णु की भक्ति के लिए प्रसिद्ध ध्रुव की कथा हमें सिखाती है कि भगवान की भक्ति से हम किसी भी परिस्थिति में सफल हो सकते हैं। ध्रुव की कथा में उनकी माता सुनीति और भगवान विष्णु के प्रति उनकी अनन्य भक्ति का वर्णन किया गया है। ध्रुव ने भगवान विष्णु की भक्ति के लिए कठोर तपस्या की और अपनी भक्ति के बल पर उन्होंने भगवान को प्रसन्न किया। भगवान विष्णु ने उन्हें ध्रुव लोक का वरदान दिया, जो आज भी आकाश में दिखाई देता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.