रांची, मार्च 30 -- रांची, वरीय संवाददाता। स्वरात्मिका ध्रुपद केंद्र, रांची की ओर से गया घराना के ध्रुपद सम्राट स्वर्गीय रामवृक्ष पाठक की स्मृति में अखिल भारतीय ध्रुपद संगीत समारोह का आयोजन रविवार को साक्षी उपवन रातू रोड में किया गया। मुख्य अतिथि पर्यटन, कला-संस्कृति, खेल एवं युवा विभाग के संयुक्त सचिव धर्मेंद्र दीक्षित, दूरदर्शन रांची के आनंद मोहन पाठक, आकाशवाणी रांची के मनोज कुमार झा और पद्मश्री मधु मंसूरी हंसमुख ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह के बाद भारतीय शास्त्रीय संगीत विधा की प्रस्तुति का सिलसिला शुरू हुआ, जिसने श्रोताओं को आनंद की अनुभूति कराई। पहली सांगीतिक प्रस्तुति लखनऊ, आकाशवाणी के कलाकार डॉ राज खुशी राम ने दी। पखावज वादन उन्होंने गणेश परण से किया, जिसमें उनके साथ सारंगी पर कमलेश कुमार मिश्रा ने...