फरीदाबाद, मार्च 20 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। दो महिलाएं सुनार की दुकान पर आभूषण खरीदने का झांसा देकर छह तौले के आभूषण लेकर चंपत हो गईं। भूपानी थाना पुलिस ने बुधवार को पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, डबुआ कॉलोनी निवासी दिवेश सोनी भूपानी चौक पर श्रीराम ज्वेलर्स के नाम से दुकान चलाते हैं। 19 मार्च को किसी काम से बाहर गए थे। उनकी गैर मौजूदगी में उनकी पत्नी दिव्या दुकान पर बैठी हुईं थीं। दोपहर करीब 1:30 बजे दो महिलाएं आभूषण खरीदने के बहाने से उनकी दुकान पर पहुंच गईं। वह उनकी पत्नी से अलग-अलग आभूषण खरीदने की कहकर आभूषण दिखाने के लिए कहने लगीं। इसी दौरान उन्होंने दुकान मालिक की पत्नी का ध्यान भटकाकर छह तौले के आभूषण चोरी कर लिए और आभूषण पसंद न आने की कहकर वहां से चली गईं। उनके जाने के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.