घाटशिला, जनवरी 29 -- चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र से सटे हवाई पट्टी के पास संचालित ध्यान फाउंडेशन की गौशाला का आगामी 15 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दौरा करेंगी। इस संभावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति गौशाला का अवलोकन कर नवनिर्मित पशु चिकित्सालय धनवंतरी का उद्घाटन करेंगी। ध्यान फाउंडेशन संस्था की मानें तो राष्ट्रपति का कार्यक्रम लगभग तय है। राष्ट्रपति भवन से भी इस संबंध में बात हो गयी है। राष्ट्रपति के संभावित दौरे को लेकर गौशाला परिसर को तैयार किया जा रहा है। माना जा रहा है कि राष्ट्रपति नई दिल्ली से अपने विशेष विमान से रांची हवाई अड्डा पहुंचेंगी। वहां से हेलीकॉप्टर से चाकुलिया एरोड्रम आएंगी। यहां वे संस्था द्वारा गौ सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का अवलोकन करने क...