घाटशिला, मार्च 18 -- चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया से हवाई पट्टी क्षेत्र में स्थित ध्यान फाउंडेशन की गौशाला परिसर से सटे जंगल में सोमवार की दोपहर को भीषण आग लग गई। इससे गौशाला में अफरा तफरी मच गई। गौशाला प्रबंधन ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना पाकर वन विभाग के क्विक रिस्पांस टीम एयर ब्लोअर लेकर आग बुझाने के लिए पहुंची। क्विक रिस्पांस टीम और गौशाला के कर्मचारियों ने आग बुझाने की कोशिश की। इसकी सूचना गौशाला के कर्मचारी राणा गोप ने बहरागोड़ा में फायर ब्रिगेड स्टेशन को भी दी। वहां से दमकल गाड़ी चाकुलिया में वन विभाग कार्यालय तक पहुंची ही थी। तब तक तेज बारिश आ गई। इसके कारण जंगल में लगी आग बुझ गयी। जानकारी के मुताबिक गौशाला परिसर के वार्ड नंबर 15 और 16 के पास जंगल में आग लगी थी। किसी शरारती तत्व ने जंगल में आग लगा दी थी। देखते ही देखते जंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.