नई दिल्ली, अगस्त 7 -- हिमाचल और उत्तराखंड के पहाड़ों पर मूसलाधार बारिश ने यमुना नदी को उफान पर ला दिया है। हथिनी कुंड बैराज से दिल्ली की ओर तेजी से बढ़ रहा पानी अगले 72 घंटों में राजधानी दिल्ली के निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर सकता है।यमुना में उफान, बैराज पर रिकॉर्ड जलस्तर बुधवार को हथिनी कुंड बैराज पर यमुना नदी का जलस्तर इस मॉनसून सीजन में अपने चरम पर पहुंच गया। अधिकारियों के अनुसार, बैराज से दिल्ली की ओर 65 लाख 206 क्यूसेक पानी प्रति सेकंड की रफ्तार से बढ़ रहा है। सुबह 6 बजे जलस्तर 73,749 क्यूसेक दर्ज किया गया, जो चिंता का सबब बन गया है। यमुनानगर जिला प्रशासन ने इस बढ़ते खतरे को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया है।बारिश ने बिगाड़ा खेल मंगलवार को उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में हुई भारी बारिश ने यमुना के कैचमेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.