रांची, दिसम्बर 21 -- रांची, संवाददाता। रामकृष्ण मिशन आश्रम के सभागार में आश्रम एवं इंडियन योग एसोसिएशन, झारखंड के संयुक्त के द्वारा विश्व ध्यान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। कार्यक्रम का मुख्य विषय समग्र स्वास्थ्य एवं समृद्धि के लिए दैनिक जीवन में ध्यान का अभ्यास रहा। स्वामी विवेकानंद का दिया गया स्वदेश मंत्र पाठ अनमोल कुमार एवं ध्यान पर आधारित वाणी पाठ योग प्रशिक्षक अंजन कुमार ने किया आश्रम के सचिव स्वामी भवेशानन्द ने ध्यान की जरूरत के विषय में बताया एवं ध्यान का अभ्यास भी करवाया। उन्होंने कहा कि हमेशा मन में भगवान का नाम एवं हाथ से काम करना चाहिए। रांची के न्यूरो साइकैट्रिस्ट डॉ निशांत विभाष ने विज्ञान की दृष्टिकोण से ध्यान का शरीर एवं मन पर होने वाले प्रभाव की विस्तृत व्याख्या ...