रामगढ़, दिसम्बर 2 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस के अवसर पर मंगलवार को श्री अग्रसेन स्कूल के विद्यार्थियों ने भुरकुंडा के बलकुदरा स्थित सीसीएल के इको पार्क और सोलर प्रोजेक्ट का दौरा किया। सैकड़ों विद्यार्थियों ने पार्क में लगे विभिन्न प्रजाति के पौधों का अवलोकन किया। साथ ही कृत्रिम तालाब, बटरफ्लाई गार्डन, कचरा प्रबंधन मॉडल, प्रदूषण नियंत्रण उपायों को देखा। दौरे का उद्देश्य विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण की वास्तविक समझ देना था। सीसीएल द्वारा निर्मित यह पार्क अपने स्वच्छ वातावरण, समृद्ध हरियाली और प्रकृति संरक्षण के अनूठे प्रयोगों के लिए प्रसिद्धि पा रहा है। इको पार्क की विशेषताओं से विद्यार्थी काफी प्रभावित हुए। विद्यार्थियों को बताया गया कि प्रदूषण के कारण वायु, जल, ध्वनि, मिट्टी, मानव जीवन, पारिस्थितिकी तं...