कोडरमा, जनवरी 4 -- कोडरमा। मॉडर्न पब्लिक स्कूल के प्राचार्य गुरुचरण वर्मा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए लुमिनरी लीडरशिप अवार्ड दिया गया है। यह भव्य सम्मान समारोह नई दिल्ली में आयोजित हुआ। इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका संगीता शर्मा ने कहा कि प्राचार्य को मिला यह सम्मान मॉडर्न पब्लिक स्कूल के लिए गर्व का विषय है। किसी कारणवश प्राचार्य गुरुचरण वर्मा समारोह में उपस्थित नहीं हो सके। उनके प्रतिनिधि के रूप में राकेश ने यह प्रतिष्ठित पुरस्कार ग्रहण किया। कार्यक्रम में देशभर से शिक्षा जगत के प्रतिष्ठित शिक्षाविदों एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.