कोडरमा, फरवरी 2 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि तेतरॉन पंचायत अंतर्गत नावाडीह गांव में सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ श्री श्री 108 भगवती प्राण प्रतिष्ठा सह हनुमान प्राण प्रतिष्ठा शतचंडी महायज्ञ एवं नवाह परायण का शुभारंभ हुआ। आयोजन को लेकर पूरे गांव में भक्ति और आस्था का वातावरण व्याप्त रहा। यज्ञ के शुभारंभ अवसर पर निकाली गई कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने पीले वस्त्र धारण कर माथे पर कलश लेकर उत्तरवाहिनी बड़ाकर नदी से विधि-विधानपूर्वक जल भरकर यज्ञ स्थल तक पहुंचीं। जयघोष और भक्ति गीतों से संपूर्ण क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर सुखदेव जी महाराज, विधायक अमित कुमार यादव एवं पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी प्रसाद यादव ने किया। इस अवसर पर महामंडलेश्वर सुखदेव जी महाराज ने कहा कि यज्ञ और प्राण प्रतिष्ठा से क्ष...