कोडरमा, अक्टूबर 7 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। चित्रगुप्त पूजा समिति डोमचांच की एक महत्वपूर्ण बैठक हाल ही में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मोहन प्रसाद अंबष्ट ने की, जबकि संचालन का कार्य विवेक कुमार बख्शी ने संभाला। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 23 अक्टूबर को चित्रगुप्त पूजा धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी। इसके अलावा, पिछले वर्ष की आय-व्यय रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई, जिसे सदस्यों ने पारदर्शी और संतोषजनक माना। सदस्यों ने इस अवसर पर चित्रगुप्त भगवान का भव्य मंदिर निर्माण करने का भी निर्णय लिया। मंदिर निर्माण हेतु डोमचांच के मंझली टांड़ में स्थित नौ डिसमिल जमीन को खातियानी रैयत योगेश्वर प्रसाद के उत्तराधिकारियों द्वारा दान में देने की सहमति जताई गई। समिति ने इस दान के लिए प्रसन्नता व्यक्त की और भूमि दानदाताओं का आभार प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.