कोडरमा, सितम्बर 11 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। डीटीओ विजय कुमार सोनी ने बुधवार को विशेष अभियान चलाकर तीन ट्रकों को जब्त किया। इन ट्रकों के पास आवश्यक कागजात नहीं थे, कुछ ओवरलोड थे और कुछ के पास परमिट भी नहीं था। इस अभियान के दौरान अन्य कई ट्रकों की भी जांच की गई। ट्रकों की जांच में ओवरलोडिंग के अलावा अन्य आवश्यक कागजातों की भी पड़ताल की जा रही थी। अभियान देर शाम तक जारी रहा। डीटीओ ने बताया कि यह अभियान लगातार चलाया जाएगा। इस अभियान कोडरमा, डोमचांच और आसपास के क्षेत्रों में चलाया गया। जांच में पुलिस और होमगार्ड के जवान भी शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.