अल्मोड़ा, अगस्त 11 -- रानीखेत। कांग्रेस के बाद भाजपा ने ब्लॉक प्रमुख की दूसरी सूची जारी कर दी है। धौलादेवी ब्लॉक की बात करें तो कांग्रेस की लीला के सामने भाजपा की आशा की चुनौती होगी। वहीं, ताड़ीखेत से भाजपा ने विमला का नाम तय किया है। कांग्रेस अभी इंतजार की स्थिति में है। रानीखेत भाजपा जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट ने बताया कि पार्टी हाईकमान ने ताड़ीखेत में ब्लाक प्रमुख पद के लिए विमला रावत को प्रत्याशी बनाया है। विमला रावत वर्तमान में भाजपा महिला मोर्चा की कुमाऊं संयोजिका हैं। इससे पहले वह जिला पंचायत सदस्य सहित पार्टी के तमाम पदों पर रह चुकी हैं। यहां पहुंचे पर्यवेक्षकों ने पार्टी से विमला रावत और बबली मेहरा के नाम हाईकमान को भेजे थे। पार्टी ने विमला रावत पर भरोसा जताया है। वहीं भाजपा ने धौलादेवी विकासखंड में आशा नेगी को उम्मीदवार बनाया है। इ...