लखीमपुरखीरी, जनवरी 7 -- लखीमपुर। धौरहरा से भाजपा विधायक विनोद शंकर अवस्थी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में विधायक अवस्थी यह कहते दिखाई देते हैं कि हमें तो शर्म आती है। जनपद के सभी जनप्रतिनिधि कई बार विधानसभा में सवाल उठा चुके हैं, लेकिन जिले में हृदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं हुई। यह वीडियो मंगलवार को ईसानगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का बताया जा रहा है, जहां डिलीवरी के लिए लाई गई एक महिला की मौत हो गई थी। महिला की मौत पर हुए हंगामा के बीच स्थानीय विधायक विनोद शंकर अवस्थी भी वहां पहुंचे तो लोगों ने स्वास्थ्य विभाग की लचर सेवाओं की शिकायत उनसे की। शिकायत सुनने के बाद अचानक विधायक का पारा चढ़ गया और उन्होंने कहना शुरू कर दिया कि क्या बताएं... हमें तो शर्म आती है। पूरे जनपद के जितने भी जनप्रतिनिधि हैं। हम सब लोग वि...