गुड़गांव, अक्टूबर 8 -- फरीदाबाद। सामुदायिक पुलिसिंग टीम द्वारा 'नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत धौज गांव में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान लोगों को मादक पदार्थ बेचने के संबंध में सूचना देने के लिये MANAS हेल्प लाइन नम्बर 1933 पर सूचना देने का आग्रह किया गया। कार्यक्रम में वीडियो वैन के माध्यम से 400 से अधिक लोगों को नशा मुक्ति से संबंधित शैक्षणिक वीडियो दिखाए गए। कार्यक्रम के उपरांत टीम द्वारा गांव धौज में घर-घर जाकर सर्वे कर नशा मुक्ति के प्रति लोगों को सचेत किया गया। यह कार्यक्रम फरीदाबाद पुलिस के "सेवा, सुरक्षा और सहयोग" के सिद्धांत को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर सामुदायिक पुलिसिंग सेल की टीम ने उपस्थित ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। थाना एसए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.