उत्तरकाशी, अप्रैल 23 -- तहसील धौंतरी में पीएम श्री कमलाराम नौटियाल विद्यालय में बुधवार को देवभूमि नशा मुक्त जनमोर्चा संगठन प्रतापनगर की ओर से छात्रों को नशा के प्रति सचेत किया गया तथा नशामुक्ति की शपथ दिलवाई गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य शांति प्रसाद नौटियाल ने संगठन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ आवाज उठानी जरूरी है। इससे युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। इस अवसर पर संगठन के संयोजक देवी सिंह पंवार ने छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इंसान असली नशा ग्रहण नहीं कर रहा है। असली नशा है विद्या है। विद्या धन अनमोल है। इस मौके पर डॉक्टर अंचला, राजेश कुमार, अरुण नौटियाल, कुसुम, विकास पंवार, सतेन्द्र बरवाण आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.