दुमका, जून 30 -- दुमका। प्रतिनिधि रामगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत बंदरजोड़ा पंचायत के कन्हारा नदी के समीप धोवाटांड़ जंगल से दो दिन पहले बरामद युवती के शव की पहचान हो गई है। युवती कपूरमुनि मुर्मू रामगढ़ के कांजवे पंचायत के कोनापाथर गांव की रहने वाली थी। भाई शिकर मुर्मू एवं धर्मदेव मुर्मू ने बहन की हत्या कर शव को पेड़ से लटका देने का संदेह धावा गांव के एक युवक पर व्यक्त किया है। दोनों भाईयों का आरोप है कि उसकी बहन से उक्त युवक अक्सर बातचीत किया करता था। घटना के दो दिन पहले उसकी बहन अपनी बड़ी बहन के ससुराल गई थी। इसी बीच उक्त युवक ने उसकी बहन को फोन कर उसे बुला लिया होगा और उसकी हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया। परिजनों ने बताया कि बहन के शव बरामद होने की जानकारी दो दिन बाद गांव के चौकीदार से मिली। बताया कि घटना स्थल पर बहन का आधार कार्ड बराम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.