बांका, फरवरी 21 -- बांका, हिंदुस्तान टीम। धोरैया प्रखंड क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध पैर पहाड़ी पर आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा में इन दिनों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। दूर-दराज के गांवों से बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं युवा प्रतिदिन कथा श्रवण के लिए पहुंच रहे हैं। धार्मिक माहौल से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। कथा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। रंग-बिरंगे पंडाल, भव्य मंच और साउंड सिस्टम की समुचित व्यवस्था की गई है। प्रतिदिन सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो जाता है और दोपहर तक पूरा पंडाल खचाखच भर जाता है। कथा वाचक द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, गोवर्धन धारण, रासलीला और भक्त प्रह्लाद की कथा का भावपूर्ण वर्णन किया जा रहा है, जिसे सुनकर श्रोता भाव-विभोर हो रहे हैं। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि सात दिनो...