बांका, मार्च 29 -- धोरैया (बांका), संवाद सूत्र। बांका जिले के धोरैया प्रखंड का पटवा बाजार, जो न केवल व्यापार का एक प्रमुख केंद्र है बल्कि क्षेत्र के हजारों लोगों की दैनिक जरूरतों का आधार भी है, वर्षों से बुनियादी सुविधाओं के गंभीर अभाव का सामना कर रहा है। पेयजल, सार्वजनिक शौचालय और यूरिनल जैसी सुविधाओं की अनुपलब्धता के कारण यहां के स्थानीय दुकानदारों, ग्राहकों, यात्रियों और अन्य लोगों को अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। पटवा बाजार का महत्व इस बात से स्पष्ट होता है कि यह बाजार धोरैया-पुंसिया मुख्य सड़क मार्ग पर स्थित है और इसके आसपास दर्जनों गांवों की आबादी निर्भर करती है। यहां प्रतिदिन हजारों लोग व्यापार करने, खरीदारी करने और विभिन्न आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए आते हैं। इसके अतिरिक्त, यह बाजार स्थानीय प्रशासनिक केंद्रों, अस्पतालो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.